रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख के कारू सैन्य स्टेशन में भारतीय सेना की 14वीं कौर के अधिकारियों और जवानों के साथ बातचीत की। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में 2020 की गलवान घाटी घटना के दौरान देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने घटना के दौरान भारतीय सेना द्वारा दिखाए गए अनुकरणीय साहस की सराहना की और कहा कि देश को अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत एक शांतिप्रिय देश है। जो कभी भी किसी भी तरह का हमला नहीं करता है लेकिन साथ ही उकसावे की स्थिति में उचित जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहता है। उन्होंने पड़ोसी देशों के साथ बातचीत के माध्यम से मुद्दों को हल करने पर सरकार के रुख को दोहराया लेकिन राष्ट्र को आश्वासन दिया कि किसी भी कीमत पर देश की सुरक्षा और रक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सशस्त्र बलों को हर संभव सहायता की पुष्टि की और किसी भी घटना से निपटने में सक्षम एक मजबूत सेना स्थापित करने के लिए सरकार के दृष्टिकोण की पुष्टि की।
रक्षा मंत्री ने 1965 के भारत-पाक युद्ध के साथ-साथ 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान अमूल्य योगदान के लिए 14 वीं कोर की भी सराहना की।
इस अवसर पर उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर-कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी और 14वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन भी मौजूद थे।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment