Categories: News-Headlines

Climate Change: वैश्विक जलवायु परिवर्तन के कारण तीन जुलाई, दुनिया का सबसे गर्म दिन रहा

3 जुलाई विश्व स्तर पर सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। यू.एस. नेशनल सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल प्रेडिक्शन के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को औसत वैश्विक तापमान 17.01 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। गर्मी का यह नया रिकॉर्ड है। वर्ष 2016 में अगस्त में विश्व स्तर पर सबसे अधिक 16.92 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इसका कारण अल नीनो का असर बताया जा रहा है।

अमेरिका इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहा है। चीन के कुछ हिस्सों में 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान के साथ भीषण गर्मी जारी है। उत्तरी अफ्रीका में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग चिलचिलाती गर्मी से पीड़ित हुए। अंटार्कटिका में इस समय सर्दी का मौसम है। इसके बाद भी वहां असामान्य रूप से उच्च तापमान दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने अल नीनो के कारण जलवायु संकट पर चिंता व्यक्त की है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

11 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

11 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.