Categories: News-Headlines

CBI ने 50 लाख रुपये की रिश्‍वत के मामले में अवर मण्‍डल रेल प्रबंधक सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने 50 लाख रुपये की रिश्‍वत के मामले में अवर मण्‍डल रेल प्रबंधक-एडीआरएम जितेन्‍द्र पाल सिंह, कुछ अन्‍य लोग, ठेकेदार और हवाला कारोबारी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जितेन्‍द्र पाल सिंह फिलहाल गुवाहाटी में तैनात हैं। सीबीआई ने जाल बिछाकर एडीआरएम के एक जानकार को पकड़ा जो उनकी तरफ से 50 लाख रुपये की रिश्‍वत ले रहा था। सीबीआई ने एक बयान में यह भी कहा है कि एडीआरएम के स्‍थानों पर भी छापे मारे गए हैं। ये छापे दिल्‍ली, नरौरा, गुवाहाटी, सिलीगुडी में स्थित हैं। तलाशी के दौरान एजेंसी ने लगभग 47 लाख रुपये, कई लैपटॉप और अनेक संदिग्‍ध दस्‍तावेज बरामद किए हैं। बताया जाता है कि आरोपियों ने कथित रूप से एक साजिश के तहत पूर्वोत्‍तर सीमांत रेलवे में चल रहे निर्माण कार्य के लिए निजी ठेकेदारों को ठेके दिए थे।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

7 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

7 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

7 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.