Categories: News-Headlines

BIS ने सूक्ष्म स्तरीय इकाइयों के लिये प्रमाणीकरण/न्यूनतम मुद्रण शुल्क में 80 प्रतिशत रियायत दी

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के दिशा-निर्देश में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने भारत में उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा बढ़ाने के लिये महत्‍वपूर्ण कदम उठाये हैं। पीयूष गोयल ने बीआईएस की गतिविधियों की समीक्षा करने के लिये बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उपभोक्ता कार्य विभाग के सचिव, बीआईएस के महानिदेशक तथा उपभोक्ता कार्य विभाग, केंद्र सरकार और बीआईएस के अधिकारी उपस्थित थे। तीन मार्च, 2023 को नई दिल्ली के मानक भवन में आयोजित इस बैठक में पीयूष गोयल ने बीआईएस को निम्नलिखित कार्य करने का निर्देश दियाः

बीआईएस देश में परीक्षण अवसंरचना को बढ़ायेगा।

वह उपभोक्ता सुरक्षा के लिए उपयोग किए जाने वाले घटकों की महत्ता के आधार पर उत्पाद परीक्षण और बाजार निगरानी की बारंबारता बढ़ायेगा। बीआईएस को प्रयोगशाला निरीक्षण की बढ़ानी चाहिये।

भारतीय मानक ब्यूरो उत्पाद सुरक्षा सुनिश्चित करने और देश में गुणवत्ता के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रेशर कुकर, हेलमेट और अन्य उपभोक्ता उत्पादों जैसे विभिन्न उत्पादों के लिए बाजार निगरानी बढ़ाएगा।

बीआईएस विभिन्न सरकारी योजनाओं को मद्देनजर रखते हुये मानकों का नक्शा तैयार करेगा और नागरिकों के बीच पहुंच बढ़ाने और गुणवत्ता जागरूकता की संस्कृति विकसित करने के लिए सरल और स्थानीय भाषाओं में पुस्तिकाओं का प्रकाशन करेगा।

बीआईएस ने आने वाले समय में 663 उत्पादों के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) का प्रस्ताव किया है। वर्तमान में, क्यूसीओ के तहत 462  उत्पाद शामिल हैं।

बीआईएस देश में गुणवत्ता के प्रति जागरूकता और संस्कृति विकसित करने के अपने प्रयासों में कॉलेज के छात्रों/एनसीसी कैडेटों/स्काउट्स को शामिल करेगा।

बीआईएस ने सूक्ष्म स्तरीय इकाइयों के लिये प्रमाणीकरण/न्यूनतम मुद्रण शुल्क में 80 प्रतिशत रियायत दी है। इसी तरह, उत्तर-पूर्व राज्यों में स्थित इकाइयों के लिये प्रमाणीकरण में अतिरिक्त दस प्रतिशत की रियायत जारी रहेगी।

इसके अलावा, एक अप्रैल 2023 से, एचयूआईडी के साथ केवल सोने के आभूषणों की बिक्री की अनुमति दी जाएगी।

पीयूष गोयल ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि भारत में सभी उत्पाद उच्चतम गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को पूरा करते हों। ये उपाय सूक्ष्म स्तर की इकाइयों को बढ़ावा देंगे, परीक्षण बुनियादी ढांचे को बढ़ाएंगे, और नागरिकों के बीच गुणवत्ता के प्रति जागरूकता की संस्कृति विकसित करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

15 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

16 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

18 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

19 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

19 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.