Categories: News-Headlines

BCCI ने श्रीलंका के साथ 24 फरवरी से शुरू हो रही T-20 और क्रिकेट टेस्ट मैचों की घरेलू श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा की

बी.सी.सी.आई. ने श्रीलंका के साथ 24 फरवरी से शुरू हो रही टी-ट्वेंटी और क्रिकेट टेस्ट मैचों की घरेलू श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने बताया कि रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान और जसप्रीत बुमराह उप-कप्तान होंगे।

क्रिकेट टेस्ट मैचों की घरेलू श्रृंखला में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को कमजोर प्रदर्शन के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया है। तेज़ गेंदबाज इशांत शर्मा और विकेट-कीपर ऋद्धिमान साहा भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। विराट कोहली और ऋषभ पंत को टी-ट्वेंटी श्रृंखला के लिए और शार्दूल ठाकुर को पूरी श्रृंखला के लिए विश्राम दिया गया है। वेस्टइंडीज़ के साथ एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के दौरान चोटिल हुए के.एल. राहुल और वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल नहीं किया गया है। दक्षिण अफ्रीका दौरे में टीम का हिस्सा नहीं रहे रविन्द्र जडेजा की टी-ट्वेंटी और टेस्ट श्रृंखला- दोनों में वापसी हुई है। ऋषभ पंत की गैर मौजूदगी में टी-ट्वेंटी श्रृंखला में संजू सैमसन और ईशान किशन विकेट-कीपिंग के लिए दौड़ में होंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

1 hour ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

2 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.