नयी दिल्ली। केंद्रीय आयुष मंत्रालय की तरफ से श्रीपद नाइक ने बुधवार को कहा कि उनका मंत्रालय पतंजलि द्वारा लॉन्च की गई आयुर्वेदिक दवाओं ‘कोरोनिल एंड स्वसरी’ की रिपोर्ट का रिव्यू करने के बाद अपना रुख साफ करेगा। हालांकि मंत्री ने कहा कि यह अच्छा है कि बाबा रामदेव ने देश को एक नई दवा दी है लेकिन नियम के अनुसार उसे पहले आयुष मंत्रालय में आना होगा। उन्होंने यहां तक कहा कि उन्होंने एक रिपोर्ट भेजी है। हम इस पर ध्यान देंगे और रिपोर्ट देखने के बाद अनुमति देंगे।
Read More : गलवान घाटी में चीनी सेना को मुंहतोड़ जवाब देने वाले जवानों को सेना प्रमुख ने किया सम्मानित
कंपनी से कहा गया है कि वे विज्ञापन बंद करें
आयुष मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि उसने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, हरिद्वार द्वारा कोविड-19 के उपचार के लिए विकसित आयुर्वेदिक दवाओं के बारे में मीडिया में आई खबरों का संज्ञान लिया है। इस दाैरान कंपनी से कहा गया है कि वे विज्ञापन बंद करें। इस मुद्दे की विधिवत जांच की जानी है। एक विज्ञप्ति में मंत्रालय ने कहा कि उल्लिखित वैज्ञानिक अध्ययन के दावे और विवरण के तथ्य ज्ञात नहीं हैं।
कोरोना वायरस की दवा बनाने का दावा किया
वहीं पतंजलि को सूचित किया गया है कि आयुर्वेदिक दवाओं सहित दवाओं के ऐसे विज्ञापनों को ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम, 1954 के प्रावधानों के तहत विनियमित किया जाता है और कोविड के प्रकोप के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा निर्देशों को जारी किया जाता है। योग गुरु बाबा रामदेव के संस्थान पतंजलि ने मंगलवार को कोरोना वायरस की दवा बनाने का दावा किया था।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment