अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर से करीब 850 किलोमीटर की दूरी पर म्यांमार की सीमा से लगे चांगलाग जिले को कुछ वर्ष पहले तक बहुत पिछडा और दुर्गम माना जाता था। इसका प्रमुख कारण था अच्छे संपर्क मार्गों का न होना। अब सड़क सम्पर्क को बढ़ावा देने और पूर्वोत्तर में बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने की योजनाओं की बदौलत स्थिति में काफ़ी बदलाव आया है।
चांगलांग जिले में मौसम के अनुकूल अच्छी सडक बन जाने से जहाँ एक तरफ आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा हुई है, वहीं दूसरी तरफ पडोसी राज्यों और जिलों के बीच कारोबारी गतिविधियाँ भी तेजी से बढ रही है। इससे कृषि एवं बागवानी पर निर्भर किसानों को भी लाभ मिला है।
सड़कों के अभाव में बीमार लोगों को पडोसी जिलों के अस्पतालों तक पहुँचाना बडी चुनौती थी, पर अब चांगलांग के राजमार्ग से जुडने से बहुत सी समस्याएँ हल हो गयी है। सड़क सम्पर्क सुधरने से युवाओं के चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ गई है, क्योंकि उनके लिए नए अवसरों के भी द्वार खुले हैं।
विकास परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने से इसका लाभ समाज के सभी वर्गों को तो मिलता ही है, इसके अलावा इन इलाकों मे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने लगते हैं। चांगलांग जिला भी इसी का एक सफल उदाहरण है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment