Categories: News-Headlines

AINSC 2023: NCC शिवाजी, लोनावाला में अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर में NCC के नौसेना विंग कैडेटों ने उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया

अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर 2023 (एआईएनएससी 2023) प्रतिष्ठित नौसैनिक अड्डे आईएनएस शिवाजी, लोनावाला में पूरा हो गया है। इसके साथ ही, देश भर के 17 निदेशालयों से आए भारत के सर्वश्रेष्ठ युवा कैडेटों के बीच इस वार्षिक 10 दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इस बार एआईएनएससी का आयोजन एनसीसी के महाराष्ट्र निदेशालय के तत्वावधान में किया गया।

लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह एवीएसएम, वीएसएम, डीजी एनसीसी ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘ हमें आईएनएस शिवाजी में एआईएनएससी 2023 के दौरान कैडेटों की उपलब्धि पर गर्व है। यह कार्यक्रम न केवल हमारे युवा कैडेटों की अविश्वसनीय प्रतिभा को उजागर करता है बल्कि प्रतिभागियों के बीच भावनापूर्ण सौहार्द को मजबूत भी करता है। इस शिविर के लिए दक्षिणी नौसेना कमान के मुख्यालय और आईएनएस शिवाजी द्वारा प्रदान की गई मदद और संसाधन राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी सच्ची प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब हैं।’’

इस साल प्रतियोगिताओं में कई गतिविधियाँ शामिल रहीं, जिनसे कैडेटों को शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौती मिली। इसमें कैडेटों के नेतृत्व कौशल को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन की गई प्रतियोगिताओं, अभ्यासों और कार्यशालाओं की एक श्रृंखला भी शामिल रही। इस वर्ष यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र डीटीई ने जीती, जबकि आन्ध्रप्रदेश और तेलंगाना डीटीई उपविजेता रहे।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

15 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

51 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.