Categories: News-Headlines

AI आधारित नेटवर्क के साथ ग्राहकों को स्पैम कॉल, SMS से मिली राहत: Airtel

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके कृत्रिम मेधा (AI) से लैस ‘स्पैम डिटेक्शन सिस्टम’ के जरिये उत्तर प्रदेश में उसके ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। सेवा शुरू होने के पहले सात दिन में ही एयरटेल ने अपनी इस नई सेवा से उत्तर प्रदेश में 11.2 करोड़ संभावित स्पैम कॉल और छह लाख एसएमएस को चिह्नित करने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन वाले अनचाहे कॉल और मैसेज को ‘स्पैम’ कहा जाता है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा, “यह सेवा नि:शुल्क है और एयरटेल के सभी ग्राहकों के लिए इसे खुद ही सक्रिय कर दिया गया है। इसके लिए उन्हें न तो कोई अनुरोध करना पड़ेगा और न ही कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत है।”

भारती एयरटेल के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सोवन मुखर्जी ने कहा, “आज धोखाधड़ी और ठगी की घटनाएं बढ़ रही हैं। स्पैम कॉल और संदिग्ध मैसेज का खतरा गंभीर चिंता का विषय है। इन खतरों से निपटने के लिए एयरटेल ने उत्तर प्रदेश में अपने ग्राहकों के लिए एआई से लैस सेवा पेश की है, जो उन्हें अनचाही परेशानियों से बचाती है। इस प्रौद्योगिकी ने प्रदेश के 5.5 करोड़ एयरटेल ग्राहकों को सशक्त बनाया है, जिससे वे खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।”

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

2 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

37 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

24 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.