Adani Share rises: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के सामने आने के बाद पिछले कुछ दिनों से अडानी ग्रुप के शेयर में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही थी. जिसके बाद आज अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 20% की तेजी दर्ज की गई, इसके साथ ही इसमें ब्लोक डील भी देखने को मिली हैं. आज अदाणी ग्रुप के अधिकतर शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है. अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में इंट्रा-डे में अपर सर्किट लगा है. शेयर फिलहाल 15% उछाल के साथ 1,797.50 रुपये पर कारोबार कर रहा है.
नतीजों के बाद अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में 5% का उछाल दिख रहा है.
मुनाफा 72.79% बढ़कर 478.07 करोड़ रुपये
आय 21.98% बढ़कर 3,551.7 करोड़ रुपये
EBITDA 64.01% बढ़कर 1,477.54 करोड़ रुपये
EBITDA मार्जिन 30.94% से बढ़कर 41.6%
बता दें एक रिपोर्ट के अनुसार अब तक अडानी के शेयर की कीमत में तकरीबन 50 फीसदी गिरावट आ गई हैं. लेकिन जिस तरह से अडानी ग्रुप की ओर से एक बिलियन डॉलर यानि 9250 करोड़ रुपए के लोन का समय से पहले ही भुगतान कर दिया गया है, जिसके बाद निवेशकों में सकारात्मक रुख देखने को मिला है. इसका सीधा असर अडानी ग्रुप के शेयर पर देखने को मिला, लगातार 8 ट्रेडिंग दिनों में शेयर के दाम गिरने के बाद आज इसमे बढ़त देखने को मिली है.
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment