Categories: News-Headlines

60 सदस्‍यीय त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी

आज त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। 28 लाख से ज्‍यादा मतदाता दो सौ उन्‍सठ उम्‍मीदवारों के भाग्‍य का फैसला करेंगे। इनमें 22 महिला प्रत्‍याशी भी शामिल है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, वामदल, तीपरा मोथा, तृणमूल कांग्रेस और अन्‍य पार्टियां चुनाव में हिस्‍सा ले रही हैं। राज्‍य में कुल तीन हजार 336 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने महिलाओं, युवाओं और दिव्‍यांगजनों के लिए मॉडल मतदान केंद्र भी स्‍थापित किए है। शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित के लिए सभी आवश्‍यक उपाय किए गए हैं।

वरिष्‍ठ भाजपा नेता और निवर्तमान मुख्‍यमंत्री माणिक साहा, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक, प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष राजीब भट्टाचार्जी, उपमुख्‍यमंत्री जिशनु देबबर्मन, सीपीआई-एम के वरिष्‍ठ नेता जितेंद्र चौधरी और पबित्र कार, प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष बिरजीत सिन्‍हा और पूर्व मंत्री सुदीप रॉय बर्मन चुनाव लडने वाले प्रमुख नेताओं में शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा के लोगों से राज्‍य विधानसभा के चुनाव में बडी संख्‍या में वोट देने की अपील की है। एक ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने लोकतंत्र को मजबूत करने के इस पर्व में युवाओं से बढ-चढ कर हिस्‍सा लेने का आह्वान किया।

Urging the people of Tripura to vote in record numbers and strengthen the festival of democracy. I specially call upon the youth to exercise their franchise.

— Narendra Modi (@narendramodi) February 16, 2023

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

5 minutes ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

1 hour ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

2 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.