सूचना और प्रसारण सचिव अपूर्व चन्द्रा ने कहा है कि अगले कुछ दिन में 5G सेवा के शुरू होने के साथ ही डायरेक्ट टू मोबाइल प्रसारण के आरंभ होने की संभावना है। मुम्बई में फिक्की फ्रेम्स 2022 में अपूर्व चन्द्रा ने कहा कि प्रसार भारती ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के साथ समझौता किया है। इससे स्मार्ट फोन के माध्यम से बीस से अधिक चैनल देखे जा सकेंगे।
अपूर्व चन्द्रा ने कहा कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय मीडिया और मनोरंजन उद्योग की सहायता के लिए सभी प्रयास करेगा। उन्होंने इन्वेस्ट इंडिया के बारे में कहा कि सौ अरब डॉलर से अधिक का विदेशी प्रत्यक्ष निवेश इस वर्ष देश में आयेगा। अपूर्व चन्द्रा ने कहा कि मीडिया और मनोजरंन उद्योग में निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार इन्वेस्ट इंडिया का लाभ लेना चाहती है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय इन्वेस्ट इंडिया का साझीदार बनकर विदेशी फिल्म निर्माताओं के साथ भारत में फिल्मों की शूटिंग के लिए समझौता करेगा।
उन्होंने कहा कि फिल्मों की पायरेसी रोकने के लिए प्रस्तावित सिनेमेटोग्राफी अधिनियम में संशोधन के लिए उद्योगजगत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने कहा कि यह संशोधन संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में प्रस्तुत किये जायेंगे।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment