55 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के प्रमुख खंड भारतीय पैनोरमा में प्रदर्शित होने वाली 25 फीचर फिल्मों और 20 गैर-फीचर फिल्मों के चयन की घोषणा की गई है। मुख्यधारा सिनेमा की 5 फिल्मों समेत 25 फीचर फिल्मों को 384 समकालीन भारतीय फीचर फिल्मों में से चुना गया है। भारतीय पैनोरमा 2024 की आरंभिक फिल्म के लिए जूरी श्री रणदीप हुड्डा द्वारा निर्देशित ” स्वातंत्र्य वीर सावरकर (हिंदी) ” का चयन किया है ।
इसके अलावा भारतीय पैनोरमा में 262 फिल्मों में चयनित 20 गैर-फीचर फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। गैर-फीचर फिल्में उभरते और स्थापित फिल्म निर्माताओं की समकालीन भारतीय मूल्यों की परख, मनोरंजन और उन्हें दर्शाने की करने की क्षमता का उदाहरण है। गैर-फीचर संवर्ग में आरंभिक फिल्म के लिए फिल्म निर्णायक समिति की पसंद श्री हर्ष सांगानी द्वारा निर्देशित ‘घर जैसा कुछ (लद्दाखी)’ है ।
फीचर फिल्म जूरी का नेतृत्व प्रख्यात फिल्म निर्देशक, अभिनेता और पटकथा लेखक डॉ. चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने किया है। इसके निर्णायक समिति में बारह सदस्य शामिल हैं, जो व्यक्तिगत तौर विभिन्न प्रशंसित फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं और फिल्मों से जुड़े पेशेवर हस्ती हैं। वे सामूहिक रूप से विविधतापूर्ण भारतीय फिल्म बिरादरी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
भारतीय पैनोरमा फीचर फिल्म के जूरी के सदस्य हैं:
श्री मनोज जोशी, अभिनेता
सुश्री सुस्मिता मुखर्जी, अभिनेत्री
श्री. हिमांशु शेखर खटुआ, फिल्म निर्देशक
श्री. ओइनम गौतम सिंह, फिल्म निर्देशक
श्री. आशू त्रिखा, फिल्म निर्देशक
श्री. एस.एम. पाटिल, फिल्म निर्देशक एवं लेखक
श्री. नीलाभ कौल, छायाकार और फिल्म निर्देशक
श्री. सुशांत मिश्रा, फिल्म निर्देशक
श्री अरुण कुमार बोस, प्रसाद इंस्टीट्यूट के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं साउंड इंजीनियर
सुश्री रत्नोत्तमा सेनगुप्ता, लेखिका एवं संपादक
श्री. समीर हंचेटे, फिल्म निर्देशक
सुश्री प्रिया कृष्णास्वामी, फिल्म निर्देशक
भारतीय पैनोरमा 2024 के लिए चयनित 25 फीचर फिल्में हैं:
क्रमांकफिल्म का शीर्षकभाषानिर्देशक1स्वातंत्र्य वीर सावरकरहिन्दीरणदीप हुड्डा केरेबेटेकन्नडागुरुराज बी वेन्क्याकन्नड़सागर पुराणिक जूईफूलअसमियाजदुमोनी दत्ता महावतार नरसिम्हाहिन्दीआश्विन कुमार जिगरथंडा डबल एक्सतमिलकार्तिक सुब्बाराज आदुजीविथम(वियाटा कैपरेई, द गोटलाइफ़)मलयालमब्लेस्सी आर्टिकिल 370हिन्दीआदित्य सुहास जाम्भाले जिप्सीमराठीशशि चंद्रकांत खंडारे श्रीकांतहिन्दीतुषार हीरानंदानी अमर बॉसबंगालीनंदिता रॉय,शिबोप्रसाद मुखर्जी ब्रम्युग्ममलयालमराहुल सदाशिवन 35 चिन्ना कथा काडूतेलुगूनंदा किशोर इमानी राडोर पाखीअसमियाडॉ. बॉबी शर्मा बरुआ घराट गणपतिमराठीनवज्योत नरेंद्र बांदीवाडेकर रावसाहेबमराठीनिखिल महाजन लेवल क्रॉसमलयालमअरफाज़ अयूब कारकेनगालोनेन्डिंग लोडर भूतपोरीबांग्लासौकार्य घोषाल ओन्को की कोथिनबांग्लासौरव पालोधी
मुख्यधारा सिनेमा संवर्ग:
क्रमांक।फिल्म का शीर्षकभाषानिदेशक1कारखानूगुजरातीऋषभ थांकी 12वीं फेलहिन्दीविधु विनोद चोपड़ा मंजुम्मेल बॉयज़मलयालमचिदंबरम स्वर्गरथअसमियाराजेश भुयान कल्कि 2898 एडी. (3डी)तेलुगूसिंगीरेड्डी नागास्विन
छह सदस्यीय गैर-फीचर फिल्म चयन समिति के अध्यक्ष प्रशंसित वृत्तचित्र और वन्यजीव फिल्म निर्देशक तथा वी. शांतराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार विजेता श्री सुब्बैया नल्लामुथु हैं ।
भारतीय पैनोरमा के गैर फीचर फिल्म जूरी सदस्य:
श्री. रजनीकांत आचार्य, निर्माता और फिल्म निर्देशक
श्री. रोनेल हाओबम, फ़िल्म निर्देशक
सुश्री उषा देशपांडे, फिल्म निर्देशक और निर्माता
सुश्री वंदना कोहली, फिल्म निर्देशक और लेखिका
श्री. मिथुनचंद्र चौधरी, फिल्म निर्देशक
सुश्री शालिनी शाह, फिल्म निर्देशक
भारतीय पैनोरमा 2024 के लिए चयनित 20 गैर फीचर फिल्में हैं:
क्र. सं.फिल्म का शीर्षकभाषानिदेशक(ओं) का नाम 6-ए आकाश गंगाहिन्दीनिर्मल चंद्र अमर आज मरेगाहिन्दीरजत करिया अम्माज़ प्राइडतमिलशिव कृष बाही – ट्रेसिंग माई एंसेस्टर्सहिन्दीरचिता गोरोवाला बल्लाड ऑफ द माउंनटेनहिन्दीतरुण जैन बट्टो का बुलबुलाहरियाणवीअक्षय भारद्वाज चांचिसोआगारोएल्वाचिसा च संगमा,दीपांकर दास फ़्लैंडर्स दी ज़मीन विचपंजाबीसचिन घर जैसा कुछलद्दाखीहर्ष संगाणी घोड़े की सवारीहिन्दीदेबजानी मुखर्जी गूगल मैट्रिमोनीअंग्रेज़ीअभिनव अथरे मैं निदाहिन्दीअतुल पांडे मो बोउ, मो गानओड़ियासुभाष साहू मोनिहाराबांग्लासुभदीप बिस्वास पी फॉर पापाराज़ीहिन्दीदिव्या खरनारे पिलर्स ऑफ प्रोग्रेस: द इपिक स्टोरी ऑफ डेल्हीअंग्रेज़ीसतीश पांडे प्राण प्रतिष्ठामराठीपंकज सोनावणे रोटी कूँ बनासी?राजस्थानीचंदन सिंह सावतकोंकणीशिवम हरमलकर,संतोष शेतकर शिवंता मानतामिलइंफैंट
भारतीय पैनोरमा के बारे में
आईएफएफआई के एक अंग के रूप में भारतीय पैनोरमा 1978 में आरंभ हुआ था जिसका उद्देश्य सिने कला से भारतीय फिल्मों को बढ़ावा देने के साथ ही भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करना था। स्थापना के बाद से ही भारतीय पैनोरमा वर्ष की सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्में प्रदर्शित करने को पूरी तरह से समर्पित रहा है। फिल्म कला को बढ़ावा देने के मकसद से भारतीय पैनोरमा खंड के लिए चयनित फिल्में भारत और विदेशों में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों, द्विपक्षीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के अंतर्गत आयोजित भारतीय फिल्म सप्ताह और सांस्कृतिक आदान-प्रदान प्रोटोकॉल के बाहर विशेष भारतीय फिल्म समारोहों और भारत में विशेष भारतीय पैनोरमा समारोहों में गैर-लाभकारी स्क्रीनिंग में भी दिखाई जाएंगी।
फिल्मों की चयन समिति में देश भर की प्रतिष्ठित फिल्म हस्तियां शामिल हैं। फीचर फिल्मों के लिए कुल बारह जूरी सदस्यों और गैर-फीचर फिल्मों के लिए छह जूरी सदस्यों ने अपने-अपने जूरी अध्यक्षों के नेतृत्व में 55वें आईएफएफआई के लिए भारतीय पैनोरमा फिल्मों का चयन किया है। फीचर और गैर-फीचर दोनों ही संवर्गों की प्रतिष्ठित जूरी ने अपनी व्यक्तिगत विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए आम सहमति से फिल्मों का चयन किया। है।
भारतीय पैनोरमा का प्राथमिक उद्देश्य फिल्म कला को बढ़ावा देने के लिए निर्धारित नियमों, शर्तों और प्रक्रियाओं के अनुसार सिनेमाई शिल्प, विषयवस्तु और उत्कृष्टता वाली फीचर और गैर-फीचर फिल्मों का चयन करना है।
आईएफएफआई के बारे में
आईएफएफआई का आयोजन केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम द्वारा गोवा सरकार के सहयोग से 20 से 28 नवंबर, 2024 तक पणजी, गोवा में किया जा रहा है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment