Health

देश में अब तक 38 करोड़ 11 लाख 4 हजार कोविड रोधी टीके लगाए गए

देश में कोविड से बचाव के लिए 38 करोड़ से अधिक लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। कल शाम सात बजे तक कुल 38 करोड़ 11 लाख चार हजार 836 टीके लगाए गए। सभी के लिए टीका लगाए जाने का नया चरण 21 जून से आरंभ हुआ था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कल 37 लाख से अधिक टीके लगाए गए। कल 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में 16 लाख 61 हजार से अधिक लोगों को पहला और एक लाख 40 हजार लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। तीसरे चरण में अब तक सभी राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18 से 44 वर्ष की आयु के 11 करोड़ 41 लाख से अधिक लोगों को पहला टीका और 38 लाख 88 हजार से अधिक लोगों दूसरा टीका लगाया गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 18 से 44 आयु वर्ग के 50 लाख से अधिक लोगों को पहला टीका लगाया गया। आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में भी 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लोगों को पहला टीका लगाया गया।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

5 minutes ago

This website uses cookies.