केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्वीट में कहा कि हम नगालैंड में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा विकास परियोजना शुरू कर रहे हैं और दीमापुर से कोहिमा तक 14.71 किलोमीटर लंबे चार-लेन वाले राजमार्ग का निर्माण (पैकेज- II) कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 339.55 करोड़ रुपये है।
नितिन गडकरी ने कहा कि इस परियोजना का प्राथमिक उद्देश्य राजधानी शहर कोहिमा और राज्य के अन्य प्रमुख वाणिज्यिक केंद्रों के बीच कनेक्टिविटी में सुधार करना है, जिससे प्रगति और समृद्धि के लिए लोगों और सामानों की तेज आवाजाही को सक्षम बनाया जा सके।
नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा उद्देश्य सड़क का एक ऐसा बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराना है, जो सख्त समयसीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने वाले मानकों का पालन करते हुए सस्ता और टिकाऊ दोनों हो।
रबाडा की 150+ वाली आग, कोहली का बिंदास वार... आंकड़े भी कह रहे- फाइनल में… Read More
शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार कल, कई नए चेहरों को मिल सकती है जगह पश्चिम… Read More
Rule Change: LPG से पेट्रोल-डीजल तक... कल से देश में ये 5 बड़े बदलाव, कारें… Read More
CM थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' के अटकने में छिपी है साजिश? डायरेक्टर ने… Read More
CBSE के OSM टेंडर में हुआ खेल! 12वीं के छात्र सार्थक सिद्धांत ने खोली पोल… Read More
लड़की नदी में डूब रही थी, बचाने के लिए एक-एक कर कूद गए 5 लोग,… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment