Categories: News-Headlines

26/11 मुंबई आतंकी हमले में अपने प्राण गंवाने वालों को देश आज याद कर रहा है

आज मुम्‍बई हमले की 14वीं बरसी पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 26 नवंबर 2011 को हुए इस हमले ने पूरी दुनिया का ध्‍यान अपनी ओर खींचा था। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे इस आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को आज पुलिस आयुक्‍त कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। एकनाथ शिंदे के साथ उपमुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फड़णवीस भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

बाद में, देवेन्‍द्र फड़णवीस इस हमले में घायल पुलिसकर्मियों के सम्‍मान में गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। हमले में आतंकियों ने गेटवे ऑफ इंडिया के पास स्थित ताज होटल और अन्‍य ठिकानों को निशाना बनाया था।

मुम्‍बई आतंकी हमले में अपने शौर्य का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों के सम्‍मान में आज मुम्‍बई में सांगली से गिरगांव के शहीद तुकाराम ओम्‍बले स्‍मारक तक एक दौड़ का आयोजन किया गया है।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि 26 नवंबर 2011 को मुम्‍बई आतंकी हमले में अपने प्राण गंवाने वालों को देश आज याद कर रहा है। आज मुम्‍बई हमले की बरसी पर उन्‍होंने कहा कि इस हमले में अपने कर्तव्‍य पालन के दौरान शौर्य का प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्‍च बलिदान देने वाले सुरक्षाकर्मियों को राष्‍ट्र आज श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजनाथ सिंह ने आतंकी हमले की बरसी पर उसमें शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उन्होंने कहा कि देश 26/11 जैसी घटनाओं को कभी भुला नहीं सकता।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमले में जान गंवाने वालों नागरिकों और बहादुर सुरक्षा जवानों को श्रद्धांजलि दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा क‍ि देश इन वीरों के सर्वोच्च बलिदान का हमेशा ऋणी रहेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.