Categories: News-Headlines

2025 तक देश में प्रतिवर्ष नैनो यूरिया की 44 करोड़ बोतल का उत्‍पादन करने का लक्ष्‍य रखा गया

रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि 2025 तक देश में प्रतिवर्ष नैनो यूरिया की 44 करोड़ बोतल का उत्‍पादन करने का लक्ष्‍य रखा गया है। उन्‍होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देशभर में नौ संयंत्र स्‍थापित किए जाएंगे।

मनसुख मांडविया ने एक विशेष साक्षात्कार में नैनो यूरिया के फायदे बताते हुए कहा कि फसलें नैनो यूरिया को 80 प्रतिशत अधिक सोखती है जबकि पारंपरिक यूरिया के सोखने की दर केवल 30 प्रतिशत है। उन्‍होंने कहा कि नैनो यूरिया किफायती है और इससे फसल की पैदावार भी बढती है। नैनो यूरिया की निर्यात संभावनाओं पर उन्‍होंने कहा कि अमरीका और कई अन्‍य देशों ने इसमें रुचि दिखाई है। उन्‍होंने कहा कि देश में नैनो यूरिया का उत्‍पादन बढ़ने पर इसका निर्यात बढ़ाने के प्रयास भी किए जाएंगे।

मनसुख मांडविया ने कहा कि आयात पर निर्भरता कम करने और यूरिया उत्‍पादन में आत्‍मनिर्भरता हासिल करने के लिए एक लक्ष्य तय किया गया है। उन्‍होंने कहा कि उत्‍पादन बढाने के लिए पिछले सात वर्षों में देश में छह यूरिया उत्‍पादन संयंत्र स्‍थापित किए गए हैं। यह पूरा साक्षात्कार एफएम गोल्‍ड चैनल पर आज रात नौ बजकर 15 मिनट पर सुना जा सकता है। इसके अतिरिक्‍त यह साक्षात्‍कार आकाशवाणी की वेबसाइट न्‍यूज ऑन एआईआर डॉट जीओवी डॉट इन और यूट्यूब चैनल न्यूज़ ऑन एआईआर ऑफिशियल पर भी उपलब्‍ध रहेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

1 hour ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

2 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.