Categories: News-Headlines

18वें जी-20 शिखर सम्‍मेलन को वर्तमान ज्‍वलंत मुद्दों से निपटने के लिए याद रखा जाएगा: विदेश मंत्री एस.जयशंकर

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि नई दिल्‍ली में होने वाले 18वें जी-20 शिखर सम्‍मेलन को वर्तमान ज्‍वलंत मुद्दों से निपटने के लिए प्रासंगिक अपने निष्‍कर्ष और समाधान, अवधारणा और कार्यों के कारण याद रखा जाएगा। रूस और चीन के राष्‍ट्रपति के जी-20 शिखर सम्‍मेलन में शामिल नहीं होने की खबरों पर किए गए एक प्रश्‍न के उत्‍तर में विदेश मंत्री ने कहा कि मुख्‍य विषय यह होना चाहिए कि शिखर सम्‍मेलन में जो देश शामिल होने के लिए आएंगे वे क्‍या दृष्टिकोण अपनाते हैं। विदेश मंत्री आज नई दिल्ली में डीडी डायलॉग को संबोधित कर रहे थे।

भारत की जी-20 की अध्‍यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी-20 संगठन में शामिल किए जाने पर डॉ. जयशंकर ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि यह इस शिखर सम्‍मेलन में स्‍पष्‍ट होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

7 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 day ago

This website uses cookies.