Categories: News-Headlines

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आम आदमी का निरंतर सशक्तिकरण करने का काम कर रही है: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आम आदमी का निरंतर सशक्तिकरण करने का काम कर रही है। पिछले नौ साल में साढ़े 13 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से उबरे हैं। राजनाथ सिंह आज जैसलमेर जिले के रामदेवरा में प्रदेश भाजपा की तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले गरीब कल्याण कुछ पार्टियों यों का नारा हुआ करता था। लेकिन मोदी सरकार के लिए यह नारा नहीं बल्कि मंत्र और मिशन है।

देश में एनडीए सरकार के कार्यकाल में आये बदलावों की चर्चा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि देश ताकतकर बनकर उभरा है और पूरी दुनिया उसकी बात सुन रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया आज भारत को विश्वास और भरोसे के साथ देख रही है। राजनाथ सिंह ने कहा कि 2014 में जब एनडीए की सरकार सत्ता में आयी तो देश की अर्थव्यवस्था के आकार के मामले में भारत 10वें स्‍थान पर था, जो अब पांचवें नंबर पर आ गया है। कई बड़ी एजेंसियां कह रही हैं कि 2027 के आते आते देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरे स्‍थान की अर्थव्यवस्था बन जायेगी।

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में करोड़ों लोगों के खाते खुलवाये। उन्होंने सिस्टम में बदलाव लाकर भ्रष्टाचार पर नकेल लगायी। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में सड़क पहुंचाने, नये हाईवे के निर्माण के मामले में देश कीर्तिमान बनाये हैं। ढाई लाख पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से ब्रॉडबैंड की सुविधायें पहुंच चुकी हैं।

रक्षा मंत्री ने कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और पेपरलीक के मामले में राज्य की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि पिछले 56 महीने में 10 लाख मुकदमें दर्ज हो चुके हैं और उसमें से 7 हजार से ज्यादा निर्दोष नागरिकों की हत्या हो चुकी हैं। 31 हजार से ज्यादा दुष्कर्म के मामले सामने आये हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी राज्य के विकास के लिए पहली शर्त कानून और व्यवस्था होती है। कांग्रेस की ओर से विभिन्न योजनाओं की गारंटी दिये जाने पर तंज कसते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जनता को ऐसे वादे पर भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने आईएनडीआईए गठबंधन पर तंज किया और कहा कि यह गठबंधन इसलिए बना है कि मोदी जी को सत्ता में नहीं आने देना है। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन ‘नाम बड़े और दर्शन छोटे’ की कहावत को चरितार्थ करता है। राजनाथ सिंह ने सनातन पर टिप्पणी करने वालों को आड़े हाथों लिया और कहा कि टिप्पणी करने वालों को पहले सनातन धर्म के बारे में जानना चाहिए ।

कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी, प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

6 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

7 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

9 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

10 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

11 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.