Categories: News-Headlines

16 सदस्यीय भारतीय दल आज ब्राजील के रियो डी जनेरियो में शुरू होने वाले ISSF विश्व कप में भाग लेगा

आई एस एस एफ राइफल और पिस्‍टल निशानेबाजी विश्‍वकप आज से ब्राजील के रियो द जेनेरियो में शुरू हो रहा है। सौरभ चौधरी और अंजुम मौदगिल 16 सदस्‍यीय भारतीय दल का नेतृत्‍व करेंगे।

दोहा और कतर में 18 से 27 नवम्‍बर तक होने वाले फाइनल्‍स से पहले रियो आयोजन इस वर्ष का अंतिम राइफल और पिस्‍टल विश्‍वकप होगा।

सौरभ चौधरी दस मीटर एयर पिस्टल स्‍पर्धा में भाग लेंगे। ओलंपिक पदक विजेता इलावेनिल वलारिवन महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल स्‍पर्धा में होंगी। एशियाई खेलों की 2018 की स्‍वर्ण पदक विजेता राही सरनोबत भी रियो स्पर्धा में उतरेंगी।

इस वर्ष अब तक हो चुके आई एस एस एफ विश्‍वकप में भारतीय निशानेबाजों ने सात स्‍वर्ण, चार रजत और 12 कांस्य सहित 23 पदक जीते हैं। पदक तालिका में भारतीय निशानेबाज चौथे स्‍थान पर हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

आज पेट्रोल के ताजा रेट जारी, जानें आपके शहर में पेट्रोल कितना महंगा या सस्ता हुआ।

 पेट्रोल की कीमतों को लेकर नई चर्चा, जानें क्या है ताजा अपडेट देश में पेट्रोल… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.