चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैण्ड से भारत आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को इन देशों से प्रस्थान से पहले आर टी पी सी आर जांच कराना अनिवार्य होगा। यात्रियों को एयर सुविधा पोर्टल पर पहली जनवरी, 2023 से कोविड निगेटिव आर टी पी सी आर टेस्ट रिपोर्ट अपलोड करनी होगी।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह टेस्ट भारत के लिए यात्रा शुरू होने से 72 घंटे पहले किया जाना चाहिए। इस अपेक्षा के अलावा भारत में अंतर्राष्ट्रीय उडान से आने वाले सभी यात्रियों के आगमन पर औचक दो प्रतिशत यात्रियों का टेस्ट किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा है कि विशेष रूप से उपरोक्त देशों में कोविड-19 की उभरती स्थिति के मद्देनजर ऐसा किया जा रहा है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के 268 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 182 लोग स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.8 प्रतिशत है। वर्तमान में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या तीन हजार 552 मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत कल 99 हजार से अधिक कोविड के टीके लगाए गए। अब तक दो सौ बीस करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment