Categories: News-Headlines

हैती में हिंसक घटना जारी, लोगों ने लूटमार करने वाले गुटों से सुरक्षा की मांग करते हुए राजधानी पोर्ट ऑ प्रिंस में प्रदर्शन किया

हैती में लूटमार करने वाले हिंसक गुटों से सुरक्षा की मांग करते हुए हजारों लोगों ने कल राजधानी पोर्ट ऑ प्रिंस में प्रदर्शन किया। संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने हैती में अंतर्राष्ट्रीय सशस्‍त्र बलों को तैनात करने पर विचार किया है, लेकिन लगातार हिंसक घटनाओं के कारण हैती के लोगों का जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है और देश में गरीबी बढ़ रही है। प्रदर्शन के दौरान बहुत से नकाबपोश लोगों के साथ पुलिस की झड़प भी हुई। इस दौरान सुरक्षा और सहायता की मांग कर रहे लोगों ने सरकारी गाड़ियों को भी आग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रशासन ने बाद में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का प्रयोग किया। संयुक्‍त राष्‍ट्र ने दावा किया है कि हैती में 52 लाख से अधिक आबादी को मानवीय सहायता प्रदान किये जाने की आवश्यकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने किया बड़ा उलटफेर

Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने… Read More

1 hour ago

Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी

Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी नई दिल्ली: सोशल… Read More

2 hours ago

कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने लोगों को किया सतर्क

कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट,… Read More

2 hours ago

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

22 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.