हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राज्य के एक दिन के दौरे पर है। उन्होंने मंडी जिले के सुन्दर नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देवभूमि हिमाचल से उनका गहरा संबंध रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिमाचल में विकास के लिए स्थिर सरकार और डबल इंजन सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय राज्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा। इस बार का चुनाव राज्य के अगले 25 वर्षों की विकास यात्रा तय करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास को पहली प्राथमिकता दी है और इस बार राज्य के लोगों ने पार्टी को फिर से सत्ता में लाने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री ने देश के पहले मतदाता श्याम नेगी को भी याद किया और उनके निधन पर संवेदना प्रकट की।
प्रधानमंत्री इसके बाद सोलन जिले में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवम्बर को मतदान होगा और 8 दिसम्बर को वोटों की गिनती होगी।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment