Categories: News-Headlines

हर घर तिरंगा अभियान 9 से 15 अगस्‍त तक समूचे देश में चलाया जायेगा

देशवासियों में देशभक्ति की भावना को बढावा देने के लिए हर घर तिरंगा अभियान 9 से 15 अगस्‍त तक समूचे देश में चलाया जायेगा। आज नई दिल्‍ली में संवाददाता सम्‍मेलन में संस्‍कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने लोगों से अनुरोध किया कि अपने अपने घरों पर तिरंगा फहरायें और तिरंगे के साथ सेल्‍फी लेकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करें। उन्‍होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान आजादी का अमृत महोत्‍सव के तत्‍वावधान में वर्ष 2022 में शुरू किया गया था। उन्‍होंने बताया कि पिछले वर्ष दस करोड से अधिक लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्‍फी लेकर उसे अपलोड किया। गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने बताया कि देशभर में दो सौ से अधिक सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्‍होंने कहा कि 13 अगस्‍त को संसद सदस्‍य और मंत्री तिरंगा बाइक रैली निकालेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

8 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

8 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

10 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

12 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

12 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.