Categories: News-Headlines

स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यक्रर्ताओं और अन्‍य रोगों से ग्रस्‍त साठ वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए आज से बूस्‍टर डोज लगाने की शुरुआत

स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और अन्‍य रोगों से ग्रस्‍त साठ वर्ष के ऊपर के लोगों के लिए आज से एहतियाती टीका लगाने की शुरूआत हो रही है।

केन्‍द्र ने दिशा-निर्देश जारी कर कहा है कि एहतियाती डोज के लिए नये पंजीकरण की जरूरत नहीं है। दोनों टीके लगवा चुके पात्र लोग किसी भी टीकाकरण केन्‍द्र पर सीधे जाकर या पहले से अप्‍वांइटमेंट लेकर एहतियाती डोज लगवा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन अप्‍वांइटमैंट लेने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गयी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज़ लगाए जाने के बारे में घोषणा की थी।

प्रीकॉशन की दृष्टि से सरकार ने निर्णय लिया है कि हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज भी प्रारंभ की जाये। इसकी शुरूआत 10 जनवरी सोमवार के दिन से की जायेगी। साथियों, कोरोना वैक्सीन का अब तक का यह भी अनुभव है कि जो अधिक आयु वाले हैं और पहले से ही किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है, उन्हें प्रीकॉशन लेना सलाह योग्य है। इसको ध्यान में रखते हुए 60 वर्ष से ऊपर की आयु के कोमोरबीडीटी वाले नागिरकों को उनके डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज का विकल्प उनके लिए उपलब्ध होगा। यह भी 10 जनवरी से प्रारंभ होगा।

सभी पात्र नागरिक सरकारी टीकाकरण केन्द्रों पर निशुल्क कोविड टीके लगवा सकते हैं, को-विन प्रणाली से उन्हें एहतियाती डोज के लिए एसएमएस भेजा जाएगा।

कोविड के दो टीके ले चुके पात्र व्यक्ति किसी भी कोविड टीका केन्द्र पर जाकर सीधे टीका ले सकते हैं या पंजीकरण करवा सकते हैं। एहतियाती टीका उन्हीं पात्र व्यक्तियों को दिया जायेगा जिन्हें कोविड का दूसरा टीका लिये हुए नौ महीने या 39 सप्ताह की अवधि बीत चुकी है। वरिष्ठ नागरिकों को एहतियाती टीका लेने के लिए किसी डॉक्टर के परामर्श की आवश्यकता होगी। चुनाव ड्यूटी करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड योद्धा के समान समझा जायेगा और उन्हें एहतियाती टीका लगाया जायेगा। सरकार ने कहा है किसी भी व्यक्ति के लिए एहतियाती टीका वही होगा जो उन्होंने पहले दो टीके लिए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

1 hour ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

2 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

22 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.