Categories: News-Headlines

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ओमिक्रोन के नये मामलों की रिपोर्ट के मद्देनजर भारत ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए

कोविड-19 महामारी के प्रबंधन के लिए सकारात्‍मक और जोखिम आधारित पहल को जारी रखते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 28 नवंबर, 2021 को संशोधित ‘अंतर्राष्ट्रीय आगमन के लिए दिशा-निर्देश’ जारी किए। अद्यतन दिशा-निर्देशों के तहत ‘जोखिम वाले देशों’ के रूप में पहचाने जाने वाले देशों से भारत आने वाले यात्रियो को प्रस्थान से 72 घंटे पहले किए गए पूर्व-प्रस्थान कोविड-19 परीक्षण के अलावा हवाई अड्डे पर आगमन के बाद सभी यात्रियों को (कोविड-19 टीकाकरण की स्थिति के बावजूद) अनिवार्य रूप से कोविड-19 परीक्षण से गुजरना होगा। इन परीक्षणों में संक्रमित पाए गए यात्रियों को आइसोलेशन में रखा जाएगा और नैदानिक ​​प्रबंधन प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज किया जाएगा तथा सम्‍पूर्ण जीनोम सिक्‍वेंसिंग के लिए उनके नमूने भी लिए जाएंगे। संक्रमण से मुक्‍त पाए गए यात्री हवाई अड्डे से प्रस्थान कर सकते हैं, किन्‍तु उन्‍हें 7 दिनों तक अपने घर में ही आइसोलेशन में रहना होगा, इसके बाद भारत में आगमन के 8वें दिन दोबारा परीक्षण किया जाएगा, फिर 7 दिनों तक स्व-निगरानी होगी।

इसके अलावा, ओमिक्रोन वेरिएंट की रिपोर्ट करने वाले देशों की बढ़ती संख्या की रिपोर्टों के मद्देनजर, वर्तमान दिशानिर्देशों में यह भी अनिवार्य किया गया है कि उन देशों से आने वाले यात्रियों में से 5 प्रतिशत जो ‘जोखिम की श्रेणी’ में नहीं हैं, उनका भी हवाई अड्डों पर कोविड-19 के लिए क्रमरहित आधार पर परीक्षण किया जाएगा।

हवाई अड्डों पर घरेलू आइसोलेशन अथवा क्रमरहित नमूने की जांच दौरान कोविड-19 से संक्रमित पाये गए सभी व्यक्तियों के नमूने को एसएआरएस-सीओवी-2 वैरिएंट (ओमिक्रोन) की उपस्थिति का पता लगाने के लिए निर्धारित आईएनएसएसीओजी नेटवर्क प्रयोगशालाओं में संपूर्ण जीनोमिक सिक्‍वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे।

डब्‍ल्‍यूएचओ को पहली बार दक्षिण अफ्रीका से बी.1.1.1.529 वैरिएंट (ओमिक्रोन) की रिपोर्ट 24 नवंबर 2021 को मिली थी और एसएआरएस-सीओवी-2 वायरस इवोल्यूशन (टीएजी-वीई) पर डब्‍ल्‍यूएचओ के तकनीकी सलाहकार समूह ने वेरिएंट में अत्‍यधिक म्‍यूटेशन को ध्यान में रखते हुए, जिनमें से कुछ म्‍यूटेशन अधिक संक्रामक तथा इम्‍यून से बेअसर पाए गये, 26 नवंबर, 2021 को इसे चिंताजनक वेरिएंट के रूप में वर्गीकृत किया। इस मुद्दे पर उभरते सबूतों की निगरानी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा की जा रही है।

राज्यों को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कड़ी निगरानी, ​​परीक्षण में वृद्धि, कोविड-19 के हॉटस्पॉट की निगरानी, ​​स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में वृद्धि सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है, जिसमें संपूर्ण जीनोम सिक्‍वेंसिंग के लिए नमूने शामिल हैं।

इसके साथ ही, महामारी की उभरती प्रकृति को ध्‍यान में रखते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय बारीकी से कोविड उपयुक्त व्यवहार (मास्क/फेस कवर का उपयोग, शारीरिक दूरी, हाथ की स्वच्छता और श्वसन स्वच्छता का उपयोग) का सख्ती से निरंतर अनुपालन कर रहा है और सामुदायिक स्तर पर कोविड-19 टीकाकरण में जुटा है, जो कोविड के प्रबंधन का मुख्य आधार है।

नया दिशा-निर्देश 1 दिसंबर, 2021 (00.01 बजे) से प्रभावी होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

28 minutes ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

2 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

2 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

22 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.