Categories: News-Headlines

स्वचालित परीक्षण स्टेशनों के माध्यम से परिवहन वाहनों के अनिवार्य परीक्षण की तिथि बढ़ाने की अधिसूचना जारी, अब अनिवार्य परीक्षण की तिथि 1 अक्टूबर, 2024 अधिसूचित की

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 12 सितंबर, 2023 को एक अधिसूचना जीएसआर 663 (ई) जारी की है, जो सीएमवीआर 1989 के नियम 175 के अनुसार पंजीकृत स्वचालित परीक्षण स्टेशनों के माध्यम से परिवहन वाहनों के अनिवार्य परीक्षण की तारीख को आगे बढ़ाने का प्रावधान करती है।

अनिवार्य परीक्षण की तारीख अब 1 अक्टूबर, 2024 अधिसूचित की गई है। यह भी अनिवार्य है कि वाहन का फिटनेस परीक्षण केवल स्वचालित परीक्षण स्टेशनों (इस अधिसूचना के प्रकाशन से प्रभावी) के माध्यम से किया जाएगा जहां ये स्वचालित परीक्षण स्टेशन नियम 175 के अंतर्गत पंजीकृत हैं और पंजीकरण प्राधिकारी के अधिकार क्षेत्र में कार्यरत है।

ये तारीखें पहले जीएसआर अधिसूचना 272(ई) दिनांक 5 अप्रैल, 2022 के तहत अधिसूचित की गई थीं, जो इस प्रकार हैं: (i) 01 अप्रैल, 2023 से और उसके बाद से भारी माल वाहनों/भारी यात्री मोटर वाहनों के लिए प्रभावी और (ii) मध्यम माल वाहनों/मध्यम यात्री मोटर वाहन और हल्के मोटर वाहन (परिवहन) 01 जून, 2024 से और उसके बाद से प्रभावी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

11 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

11 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.