Categories: News-Headlines

स्टार्टअप-20 एंगेजमेंट समूह आज से हरियाणा के गुरुग्राम में दो दिवसीय स्टार्टअप20 शिखर सम्मेलन का आयोजन

भारत की जी-20 अध्यक्षता के अंतर्गत स्टार्टअप-20 एंगेजमेंट समूह आज से हरियाणा के गुरुग्राम में दो दिवसीय स्टार्टअप20 शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। शिखर सम्मेलन अंतिम नीति योजना तैयार करने और इसकी आधिकारिक रिलीज के लिए एक ऐतिहासिक कार्यक्रम के रूप में कार्य करेगा। इस विज्ञप्ति नीति के माध्यम से एक परिवर्तनकारी और समावेशी स्टार्ट-अप प्रणाली की नींव रखी जाएगी। जिसके माध्यम से आर्थिक विकास, नवाचार और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग हासिल करना है।

भारत की जी20 की अध्यक्षता के अंतर्गत स्टार्टअप20 एंगेजमेंट समूह काम करता है, जिसका लक्ष्य वैश्विक स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के भविष्य को आकार देना है। हमारे संवाददाता ने बताया कि स्टार्टअप20 आर्थिक समृद्धि और सामाजिक प्रभाव के लिए स्टार्टअप की पूरी क्षमता को उजागर करने के लिए नवाचार, सहयोग और समावेशी विकास को बढ़ावा देने का प्रयास करता है।

यह सम्मेलन स्टार्टअप्स के लिए एक सक्षम वातावरण को बढ़ावा देने और नवाचार और उद्यमिता में एक वैश्विक नेता के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। बैठक के दौरान, विदेशी प्रतिनिधि, उद्योग विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं से मिल सकेंगे। इस अवसर पर वे स्टार्टअप को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए कारोबारी समझौते कर सकेंगे। बैठक के दौरान एक बड़ा स्‍टार्टअप सम्‍मेलन भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्‍टार्टअप अपने उत्‍पादों और सेवाओं का प्रदर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा, वे निवेशक से मिल सकेंगे और कारोबारी तालमेल भी कर सकेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

17 minutes ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

4 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

24 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

This website uses cookies.