Categories: News-Headlines

स्टार्टअप इंडिया ने MARG Portal के लिए स्टार्टअप आवेदन लॉन्‍च किया

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने स्टार्टअप इंडिया द्वारा नेशनल मेंटरशिप प्लेटफॉर्म, मार्ग पोर्टल पर पंजीकरण के लिए स्टार्टअप आवेदनों के लिए एक कॉल लॉन्‍च किया है।

भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम, जो वर्तमान में वैश्विक रूप से तीसरे स्थान पर है, को और बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप इंडिया का ध्यान स्टार्टअप संस्कृति को उत्प्रेरित करने तथा भारत में नवोन्मेषण एवं उद्यमशीलता के लिए एक मजबूत और समावेशी इकोसिस्टम का निर्माण करने पर केंद्रित है। इस संदर्भ में एमएएआरजी (मार्ग) पोर्टल -मेंटरशिप, एडवायजरी, असिस्टैंस, रेजीलिएंस तथा ग्रोथ- विभिन्न सेक्टरों, समारोहों, चरणों, भौगोलिक क्षेत्र और पृष्ठभूमियों में स्टार्टअप्स के लिए संरक्षण की सुविधा प्रदान करने के लिए एक वन स्टॉप प्लेटफॉर्म है। मार्ग पोर्टल के उद्देश्य निम्नलिखित हैं –

स्टार्टअप्स को उनके पूरे जीवन चक्र तक के लिए सेक्टर फोकस्ड दिशानिर्देश, प्रारंभिक सहायता और सहयोग प्रदान करना

एक औपचारिक और संरचित प्लेटफॉम की स्थापना करना जो संरक्षकों तथा उनसे संबंधित सलाहकारों के बीच बुद्धिमत्तापूर्ण मैचमेकिंग की सुविधा प्रदान करता है 

स्टार्टअप्स के लिए दक्ष और विशेषज्ञ संरक्षण की सुविधा प्रदान करना तथा एक परिणाम केंद्रित तंत्र का निर्माण करना जो मेंटर-मेंटी सहयोगों को ठीक समय पर ट्रैक करने में सक्षम बनाता है  

स्टार्टअप्स अब विकास और कार्यनीति पर व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए कृत्रिम आसूचना (एआई) आधारित मैचमेकिंग के माध्यम से प्रभावी तरीके से विश्व भर के अन्य शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञ, सफल संस्थापकों, अनुभवी निवेशकों और अन्य विशेषज्ञों के साथ प्रभावी तरीके से जुड़ सकते हैं।

पोर्टल की मुख्य विशेषताओं में इकोसिस्टम सक्षमकर्ताओं के लिए कस्टमाइजेबल मेंटरशिप प्रोग्राम, मोबाइल फ्रेंडली यूजर इंटरफेस, योगदान देने वाले संरक्षकों को सम्मान, वीडियो एवं ऑडियो कॉल ऑप्शन, आदि शामिल हैं।

मार्ग पोर्टल का प्रचालन तीन चरणों में किया जा रहा है

1.     पहला चरण: मेंटर ऑनबोर्डिंग

सफलतापूर्वक लॉन्‍च तथा निष्पादित किया गया, 400 से अधिक विशेषज्ञ संरक्षक सभी सेक्टरों में शामिल हैं 

2- दूसरा चरण: स्टार्टअप ऑनबोर्डिंग

डीपीआईआईटी 14 नवंबर 2022 से मार्ग पोर्टल पर स्टार्टअप्स की ऑनबोर्डिंग लॉन्‍च कर रहा है।

3- तीसरा चरण: मार्ग पोर्टल लॉन्‍च एवं मेंटर मैचमेकिंग

अंतिम लॉन्‍च जहां संरक्षकों को स्टार्टअप्स के साथ मैच किया जाएगा।

डीपीआईआईटी ने दूसरे चरण के तहत स्टार्टअप्स की ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया आरंभ की है। सभी इच्छुक स्टार्टअप्स को https://maarg.startupindia.gov.in पर आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

नवोन्मेषण किसी राष्ट्र के लिए विकास के अपरिहार्य वाहक होते हैं और केवल भारत में ही 82,000 से अधिक और डीपीआईआईटी मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स तथा 107 से अधिक यूनिकॉर्न हैं। उद्यमशीलता हमरे महान राष्ट्र की आर्थिक संपदा तथा समृद्धि की नींव है और हम तेजी से रोजगार चाहने वाले देश से बदल कर रोजगार सृजन करने वाले राष्ट्र के रूप में रूपांतरित हो रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

36 minutes ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

2 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

2 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

22 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.