Categories: News-Headlines

सेशेल्स के मुख्य द्वीप माहे के एक औद्योगिक क्षेत्र में हुए भीषण विस्फोट के बाद आपातकाल घोषित

सेशेल्स के मुख्य द्वीप माहे के एक औद्योगिक क्षेत्र में हुए भीषण विस्फोट के बाद आपातकाल घोषित कर दिया गया है। इस विस्फोट में माहे द्वीप के पूर्वी क्षेत्र को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया है। व्‍यापारिक इमारतें और आस-पास के आवास ढह गए हैं। सेशेल्स के राष्‍ट्रपति वेवल रामकलावन ने सभी लोगों को घरों में रहने का आदेश दिया है। इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। एक निर्माण और खनन से संबंधित एक कम्‍पनी में ये विस्‍फोट हुआ। वहां चार कटेंनरों में विस्‍फोटक सामग्री रखी हुई थी जिससे ये विस्‍फोट हुआ। विस्‍फोट में अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे को नुकसान पहुंचा है लेकिन पर्यटकों के लिए वहां अभी भी विमान सुविधाएं उपलब्‍ध हैं। 115 द्वीपों पर आधारित सेशेल्‍स पर्यटकों के लिए आकर्षक देश है। सेशेल्‍स अफ्रीका में सबसे कम आबादी वाला देश है, जहां की कुल आबादी केवल एक लाख है।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.