सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने आज राजस्थान के सूरतगढ़ सैन्य स्टेशन में आयोजित एक प्रभावशाली मानक प्रस्तुति परेड के दौरान भारतीय सेना की चार बख्तरबंद रेजीमेंटों- 49 बख्तरबंद रेजिमेंट, 51 बख्तरबंद रेजिमेंट, 53 बख्तरबंद रेजिमेंट और 54 बख्तरबंद रेजिमेंट को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति के मानक’ या ‘निशान’ से सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस कार्यक्रम में चारों बख्तरबंद रेजीमेंटों ने पूरी भव्यता के साथ टैंकों सहित एक घुड़सवार परेड प्रदर्शित की।
बख़्तरबंद सैन्य दल भारतीय सेना के प्रमुख लड़ाकू बलों में से एक है। देश की आजादी के बाद हुए युद्धों के दौरान बख्तरबंद रेजीमेंटों ने असाधारण वीरता, साहस और दृढ़ता प्रदर्शित की है।
थल सेना प्रमुख ने मानक प्रस्तुति परेड की समीक्षा की तथा युद्ध व शांति में बख्तरबंद सैन्य दल द्वारा प्रदर्शित वीरता, बलिदान और परंपराओं की समृद्ध विरासत की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में उन रेजीमेंटों की सराहना की, जिन्होंने अपनी अनुकरणीय सेवा के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति के मानक प्राप्त किए। इसके अलावा सेना प्रमुख ने रैंकों और परिवारों को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने बताया कि आधुनिक और पेशेवर भारतीय मशीनीकृत सैन्य बल भविष्य की चुनौतियों का सामना करने और सभी खतरों से देश की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment