Categories: News-Headlines

वित्त मंत्री ने अमेरिका और यूरोप में बैंकिंग प्रणाली में दबाव के मद्देनजर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की तैयारियों की समीक्षा की

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विभिन्न वित्तीय मानकों पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रदर्शन और संयुक्त राज्य अमेरिका तथा यूरोप में कुछ अंतरराष्ट्रीय बैंकों की विफलता से उत्पन्न वर्तमान वैश्विक वित्तीय परिदृश्य के आलोक में पीएसबी की सहनीयता की समीक्षा करने के लिए आज यहां एक आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड़, वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव डॉ. विवेक जोशी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के एमडी और सीईओ उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक के दौरान, सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) और सिग्नेचर बैंक (एसबी) की विफलता तथा क्रेडिट सुइस में संकट के मुद्दों समेत वर्तमान वैश्विक परिदृश्य पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के एमडी और सीईओ के साथ खुली चर्चा हुई। निर्मला सीतारमण ने लघु और दीर्घकालिक, दोनों दृष्टिकोणों से इस उभरते हुए और तात्कालिक तौर पर बाहरी वैश्विक वित्तीय दबाव के सन्दर्भ में पीएसबी के जोखिम की समीक्षा की।

पीएसबी की समीक्षा बैठक के दौरान, वित्त मंत्री ने जोखिम प्रबंधन, जमाराशि के विविधीकरण एवं परिसंपत्तियों के आधार पर ध्यान केन्द्रित करके नियामक ढांचे के अनुपालन के जरिए सम्यक तत्परता के साथ तैयारी करने पर जोर दिया।

वित्त मंत्री ने इस बात को रेखांकित किया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी) केन्द्रीकरण संबंधी जोखिम और प्रतिकूल जोखिम सहित दबाव के बिंदुओं की पहचान करने के लिए व्यापार मॉडल की बारीकी से पड़ताल करें। निर्मला सीतारमण ने सभी पीएसबी को इस बात के लिए भी प्रेरित किया वे इस अवसर का उपयोग विस्तृत संकट प्रबंधन और संचार संबंधी रणनीतियों की तैयारी में करें।

पीएसबी के एमडी और सीईओ ने वित्त मंत्री को इस तथ्य से अवगत कराया कि वे कॉरपोरेट प्रशासन की उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों को अपनाते हैं, नियामक मानदंडों का अनुपालन करते हैं, विवेकपूर्ण तरलता प्रबंधन सुनिश्चित करते हैं और मजबूत परिसंपत्ति-देयता एवं जोखिम प्रबंधन पर ध्यान केन्द्रित करते हैं। इसके अलावा, पीएसबी द्वारा निर्मला सीतारमण को यह भी बताया गया कि वे वैश्विक बैंकिंग क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों को लेकर सतर्क हैं और किसी भी संभावित वित्तीय झटके से खुद को बचाने के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं। सभी प्रमुख वित्तीय मापदंड सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की मजबूत वित्तीय सेहत के साथ-साथ उनकी स्थिर और सुदृढ़ स्थिति का संकेत देते हैं।

लंबे विचार विमर्श के बाद वित्त मंत्री ने पीएसबी को ब्याज दर से जुड़े जोखिमों को लेकर सतर्क रहने और नियमित रूप से चिंताओं का परीक्षण करने की सलाह दी है। निर्मला सीतारमण ने जोर देकर कहा कि पीएसबी को भारतीय मूल के लोगों (पीआईओ) से संबंधित संभावनाओं के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय अवसरों की पहचान के लिए गिफ्ट सिटी गुजरात में इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर्स में खोली गई शाखाओं की पूरी क्षमताओं का दोहन करना चाहिए।

देश में वर्तमान सामान्य बैंकिंग परिदृश्य पर विचार विमर्श के दौरान, वित्त मंत्री ने पीएसबी को ये सलाह भी दीं:

कुछ ऋण साधनों में कर मध्यस्थता को कम करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को देखते हुए मुख्य रूप से जमाओं को आकर्षित करने के लिए कदम उठाएं,

बढ़ती अर्थव्यवस्था की ऋण जरूरतों को समर्थन देने के लिए उनकी मजबूत वित्तीय स्थिति पर नजर बनाए रखें,

उन राज्यों में ऋण की पहुंच पर ध्यान केंद्रित करें, जहां ऋण का निकासी राष्ट्रीय औसत से कम है। इनमें विशेष रूप से देश के पूर्वोत्तर और पूर्वी इलाके शामिल हैं

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी), ई-नैम और ड्रोन जैसे नए और उभरते हुए क्षेत्रों में व्यवसायों की उपस्थिति बढ़ाएं,

सीमावर्ती और तटीय क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं यानी शाखाएं बढ़ाने का लक्ष्य हो,

पीएसबी को बजट 2023-24 में घोषित महिला सम्मान बचत पत्र को विशेष पहलों और अभियानों के माध्यम से प्रोत्साहन देना चाहिए।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

8 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

8 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

10 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

11 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

12 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.