Categories: News-Headlines

सुप्रीम कोर्ट ने संसद के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन राष्‍ट्रपति से कराने की मांग वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार किया

सुप्रीम कोर्ट ने संसद के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराने के लिए लोकसभा सचिवालय को निर्देश देने की मांग वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई से आज इंकार कर दिया।

न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और पी.एस. नरसिम्हा ने याचिकाकर्ता के वकील जया सुकिन से कहा कि न्‍यायालय को पता है कि याचिका क्यों और कैसे दायर की गई और वह संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत इस याचिका पर विचार करने का इच्छुक नहीं है।

जया सुकिन ने कहा कि अनुच्छेद 79 के तहत राष्ट्रपति देश का कार्यकारी प्रमुख होता है और राष्‍ट्रपति को उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया जाना चाहिए था। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर न्‍यायालय याचिका पर विचार नहीं करना चाहता है, तो उन्हें याचिका वापस लेने की अनुमति दी जाए।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 hour ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.