Categories: News-Headlines

महंगाई, बेरोजगारी और अन्य कई मुद्दों पर कांग्रेस के सवालों पर बीजेपी का पलटवार

भारतीय जनता पार्टी ने महंगाई, बेरोजगारी और अन्य कई मुद्दों पर कांग्रेस के सवालों पर पलटवार करते हुए उन्हें झूठ का पुलिंदा बताया है। पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने आज नई दिल्ली में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा कि यूपीए शासन के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था पांच सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में से एक थी, जबकि भाजपा शासन के दौरान यह दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं की सूची में है। उन्होंने कहा कि 2014 में एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाले देश की अर्थव्यवस्था अब साढ़े तीन ट्रिलियन डॉलर की हो गई है।

उन्होंने कहा कि अत्यधित मुद्रास्फीति वाले अमेरिका, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के विपरीत भारत की खुदरा मुद्रास्फीति दर इस साल अप्रैल में चार दशमलव सात प्रतिशत है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार ने यूक्रेन संकट और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला से संबंधित मुद्दों के बावजूद देश में मुद्रास्फीति को नियंत्रित किया है। भाजपा नेता ने रक्षा निर्यात, मोबाइल निर्माण, बुनियादी ढांचे के विकास, किसान कल्याण और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के क्षेत्र में नरेंद्र मोदी सरकार की कई उपलब्धियां गिनाईं।

रविशंकर प्रसाद ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भी उल्लेख किया। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान 2जी, कोयला घोटाला, राष्ट्रमंडल खेल और बोफोर्स सहित कई घोटाले हुए थे।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

23 hours ago

This website uses cookies.