Categories: News-Headlines

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्‍य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्‍तों की नियुक्ति के नए कानून पर रोक लगाने से इनकार किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त और निर्वाचन आयुक्‍तों की नियुक्ति संबंधी नये विधान पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। न्‍यायमूर्ति संजीव खन्‍ना और न्‍यायमूर्ति दीपंकर दत्ता की पीठ ने कहा कि इस समय जब लोकसभा चुनाव निकट हैं, विधान पर रोक नहीं लगाई जा सकती। पीठ ने कहा कि संविधान पीठ के निर्णय में कहीं भी इस बात का उल्‍लेख नहीं था कि चयन समिति के सदस्‍य किन्‍हें बनाया जाये।

इस बारे में दायर याचिका की सुनवाई करते हुए सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने यह भी कहा कि नवनियुक्‍त निर्वाचन आयुक्‍तों-ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधु के खिलाफ कोई आरोप नहीं हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.