भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जोमैटो लिमिटेड (जोमैटो) द्वारा प्रत्येक लक्षित कंपनी में चुनिंदा अधिकारों के साथ ग्रोफर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (ग्रोफर्स इंडिया) और हैंड्स ऑन ट्रेड्स प्राइवेट लिमिटेड (एचओटी) में लगभग 9.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के प्रस्तावित संयोजन को स्वीकृति दे दी है।
जोमैटो – जोमैटौ एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है। यह मुख्य रूप से खाद्य सेवा बाजार में परिचालन करती है और एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है, जो ग्राहकों, रेस्टोरैंट पार्टनर और डिलीवरी पार्टनर को जोड़ती है, उनकी विविध आवश्यकताओं को पूरा करती है। जोमैटो की अनुषंगी, जोमैटो इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड हाइपरप्योर का भी संचालन करती है, जो मुख्य रूप से जोमैटो के रेस्टोरैंट पार्टनर्स को ताजा, उच्च गुणवत्ता वाली सामग्रियों (जैसे सब्जियां, फल, मीट आदि) की आपूर्ति करती है।
ग्रोफर्स इंडिया – ग्रोफर्स इंडिया एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जो भारत में एक ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस का परिचालन करती है, विभिन्न उत्पादों (किराना, फल व सब्जियां, बेकरी सामान, पर्सनल केयर, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, पेट केयर और बेबी केयर आदि) के थर्ड पार्टी विक्रेताओं और सामान के संभावित खरीदारों के बीच एक फैसिलिटेटर के रूप में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक नेटवर्क पर एक सूचना प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है।
एचओटी – एचओटी एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जो थर्ड पार्टी मर्चैंट्स के साथ बी2बी थोक व्यापार, खाद्य पदार्थों, किराना और थोक आधार पर बिक्री के उद्देश्य से अन्य सामान के अनुबंध विनिर्माण, और थर्ड पार्टी मर्चैंट्स को खाद्य उत्पादों और किराना सामानों के भंडारण सहित वेयरहाउसिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के काम से जुड़ी हुई है।
ग्रोफर्स इंटरनेशनल प्रा. लिमिटेड (ग्रोफर्स इंटरनेशनल) – ग्रोफर्स इंटरनेशनल एक इन्वेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी है और ग्रोफर्स इंडिया व एचओटी की होल्डिंग कंपनी है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment