Categories: News-Headlines

एक सितंबर से मध्य प्रदेश से इंडिगो की चार नई उड़ानें संचालित होंगी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज घोषणा की कि मध्य प्रदेश के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में चार नई इंडिगो उड़ानें 1 सितंबर, 2021 से राज्य में अपना परिचालन शुरू कर देंगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्वीट में कहा, “एक सितंबर से मध्य प्रदेश से इंडिगो की चार नई उड़ानें शुरू होने जा रही हैं:

दिल्ली-ग्वालियर-दिल्ली
ग्वालियर-इंदौर-ग्वालियर
इंदौर-ग्वालियर-इंदौर
ग्वालियर-दिल्ली-ग्वालियर”

“हमारे दूरदर्शी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में नागरिक उड्डयन मंत्रालय देश भर में नागरिकों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने और उनके विकास को पंख देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के साथ नागर विमानन मंत्रालय, जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. वी.के. सिंह और संसद सदस्य, बरेली, संतोष गंगवार ने कल इंडिगो की बरेली-मुंबई उड़ान को झंडी दिखाकर रवाना किया था।

इससे पहले जुलाई में, आठ नए मार्ग रूट: ग्वालियर-मुंबई-ग्वालियर, ग्वालियर-पुणे-ग्वालियर, जबलपुर-सूरत-जबलपुर, और अहमदाबाद-ग्वालियर-अहमदाबाद के साथ मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र और गुजरात के लिए हवाई संपर्क को भी ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री, नागरिक उड्डयन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।

इन मार्गों का संचालन भारत सरकार की ‘सब उड़ें, सब जुड़ें’ पहल के उद्देश्यों के अनुरूप है, जिसका मकसद देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों की महानगरों के साथ हवाई संपर्क को मजबूत करना है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

7 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

8 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

10 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

11 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

11 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.