Categories: News-Headlines

सीमा सुरक्षा बल (BSF) में इस साल करीब 9,500 जवान शामिल हुए

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में इस साल के शुरुआती साढ़े तीन महीनों में करीब 9,500 जवान शामिल हुए हैं। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़ों से मिली है।

सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इनमें से अधिकतर जवानों का बल में प्रवेश आरक्षी पद पर हुआ है और इनकी धीरे-धीरे पाकिस्तान तथा बांग्लादेश से लगती सीमा चौकियों तथा वाम उग्रवाद से मुकाबले सहित आंतरिक सुरक्षा में तैनाती की जा रही है।

आंकड़ों के मुताबिक, एक जनवरी से 13 अप्रैल तक कुल 9,550 जवानों की भर्ती की गई जिनमें से 1,700 महिलाएं हैं।

सीमा सुरक्षा बल के आंकड़ों के अनुसार, इन जवानों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है और इनकी भर्ती पिछले साल के मध्य में हुई थी तथा 44 हफ्ते में विभिन्न विषयों जैसे हथियार चलाने, मानचित्र अध्ययन, आपदा प्रबंधन, सीमा प्रबंधन जैसे विषयों का मौलिक प्रशिक्षण दिए जाने के बाद इन्हें बल में शामिल किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

8 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.