Categories: News-Headlines

सीबीडीटी ने विवाद से विश्वास अधिनियम की धारा 3 के तहत तारीख बढ़ाई

प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास अधिनियम 2020 (बाद में “विवाद से विश्वास अधिनियम” के रूप में संदर्भित) के तहत घोषणाकर्ता द्वारा देय रकम विवाद से विश्वास अधिनियम की धारा 3 की तालिका में बताई गई है।

25 जून 2021 की नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, रकम के भुगतान की अंतिम तारीख (बिना किसी अतिरिक्त रकम के) 31 अगस्त 2021 अधिसूचित की गई है। इसके अलावा विवाद से विश्वास अधिनियम के तहत रकम (अतिरिक्त रकम के साथ) के भुगतान की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2021 अधिसूचित की गई है।

फॉर्म संख्या 3 को जारी करने और संशोधित करने में आ रही कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए, जो विवाद से विश्वास अधिनियम के तहत घोषणाकर्ता के भुगतान करने के लिए एक शर्त है, रकम के भुगतान की अंतिम तारीख (बिना किसी अतिरिक्त रकम के) को बढ़ाकर 30 सितंबर, 2021 करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जरूरी अधिसूचना शीघ्र ही जारी की जाएगी।

हालांकि, यह स्पष्ट किया जाता है कि विवाद से विश्वास अधिनियम के तहत रकम के भुगतान की अंतिम तारीख (अतिरिक्त राशि के साथ) को संशोधित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है. इसके लिए समय सीमा 31 अक्टूबर, 2021 तक है।

On consideration of difficulties reported by taxpayers & other stakeholders in electronic filing of certain Forms under the IT Act,1961, CBDT has further extended the due dates for electronic filing of such Forms. CBDT Circular No.16/2021 dated 29.08.2021 issued. pic.twitter.com/iOadU8ImUQ

— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) August 29, 2021

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

5 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

5 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

7 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

8 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

9 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.