Categories: News-Headlines

सरस आजीविका मेला-2023 आज हरियाणा के गुरुग्राम में शुरू होगा

राष्ट्रीय स्तर का सरस आजीविका मेला-2023 आज हरियाणा के गुरुग्राम में शुरू होगा। गुरुग्राम के लेजर वैली ग्राउंड में आयोजित होने वाला 17 दिन का मेला 11 नवंबर तक जारी रहेगा। मेले में 28 राज्यों के स्व-सहायता समूहों की लगभग 800 महिलाएं देश भर के ग्रामीण क्षेत्रों से हस्तशिल्प, हथकरघा और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों जैसे अपने विविध उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। मेले में प्रवेश नि:शुल्क होगा और लोग सुबह 11 बजे से रात 9.30 बजे तक मेले में आ सकते हैं। सरस मेला ग्रामीण विकास मंत्रालय की दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की एक पहल है। यह आयोजन ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को कौशल दिखाने, उत्पाद बेचने और संभावित व्यापारियों के साथ सम्‍पर्क बनाने में मदद करने का मंच प्रदान करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

14 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

14 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.