Categories: News-Headlines

सरलीकृत प्रमाणन योजना (SCS) के तहत 37 और उत्पाद लाए गए: दूरसंचार विभाग (DOT)

दूरसंचार विभाग (डीओटी) की तकनीकी शाखा दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र (टीईसी) द्वारा 01 जनवरी 2024 से 37 और उत्पादों को सरलीकृत प्रमाणन योजना (एससीएस) के तहत लाया गया है। इससे प्रमाणीकरण के लिए लगने वाला समय आठ सप्ताह से घटकर दो सप्ताह हो जाएगा और कारोबार को आसान बनाने में प्रोत्‍साहन मिलेगा। इन उत्पादों में मीडिया गेटवे, आईपी सुरक्षा उपकरण, आईपी टर्मिनल, ऑप्टिकल फाइबर या केबल, ट्रांसमिशन टर्मिनल उपकरण आदि शामिल हैं। एससीएस के तहत अब कुल उत्पाद 12 से बढ़कर 49 हो गए हैं।

इसके अलावा, 01 जनवरी 2024 से जीसीएस और एससीएस श्रेणी के निरपेक्ष एमटीसीटी-ई के तहत प्रस्तुत आवेदनों के आधार पर आवश्‍यक जरूरत (ईआर) के लिए टीईसी द्वारा केवल प्रशासनिक शुल्क लिया जाएगा।

मूल्यांकन शुल्क को पूरी तरह माफ कर दिया गया है। यह मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) या आवेदकों के लिए एक बड़ी राहत है क्योंकि इससे आवेदन शुल्क में 80 प्रतिशत से अधिक की कमी आएगी, जिससे अनुपालन भार और कम हो जाता है।

वर्तमान में, 60 दूरसंचार और नेटवर्किंग उत्पाद हैं जिन्हें एमटीसीटीई शासन के तहत अधिसूचित किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.