Categories: News-Headlines

दिसंबर महीने में 10.75 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कोयला उत्पादन 92.87 मिलियन टन तक पहुंचा, कोयला प्रेषण 86.23 मिलियन टन तक पहुंचा

कोयला मंत्रालय ने दिसंबर 2023 के दौरान कुल कोयला उत्पादन में भारी वृद्धि हासिल की। उत्‍पादन पिछले वर्ष के 83.86 मिलियन टन के आंकड़े को पार करते हुए 92.87 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंच गया है और यह 10.75 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का उत्पादन दिसंबर 2023 में 8.27 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 71.86 मिलियन टन हो गया है, जबकि दिसंबर 2022 में यह 66.37 मिलियन टन था। संचयी कोयला उत्पादन (दिसंबर 2023 तक) वित्तीय वर्ष 23-24 में बढ़कर 684.31 मिलियन टन हो गया है, जबकि वित्तीय वर्ष 22-23 की समान अवधि के दौरान यह 608.34 मिलियन टन था। यह उत्‍पादन में 12.47 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

दिसंबर 2023 में कोयला प्रेषण 86.23 मिलियन टन तक पहुंच गया, जो दिसंबर 2022 में 79.58 मिलियन टन था। यह 8.36 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का प्रेषण दिसंबर 2023 में 66.10 मिलियन टन रहा, जबकि दिसंबर 2022 में 62.66 मिलियन टन था और यह 5.49 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। वित्तीय वर्ष 23-24 में संचयी कोयला प्रेषण (दिसंबर 2023 तक) 11.36 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 709.80 मिलियन टन हो गया है, जबकि वित्तीय वर्ष 22-23 की इसी अवधि के दौरान यह 637.40 मिलियन टन था।

कोयला क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है, उत्पादन, प्रेषण और स्टॉक का स्तर उल्लेखनीय ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। इस वृद्धि में कोयला सार्वजनिक उपक्रमों ने योगदान दिया है और इस प्रगति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह कोयला आपूर्ति श्रृंखला के समर्पण को रेखांकित करता है, जिससे देश भर में कोयले का निर्बाध वितरण सुनिश्चित होता है। कोयला मंत्रालय निरंतर कोयला उत्पादन और प्रेषण को बनाए रखने, एक विश्वसनीय एवं सुदृढ़ ऊर्जा क्षेत्र के लिए निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है।

Leave a Comment

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून से बिजली बिल में 10% तक बढ़ोतरी की संभावना।

 उत्तर प्रदेश में बिजली हुई महंगी, जून से 10% बढ़ा हुआ आएगा बिल उत्तर प्रदेश… Read More

17 minutes ago

आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश की संभावना, तापमान और मौसम विभाग के ताज़ा अपडेट जानें।

 आज का मौसम कैसा रहेगा? जानें बारिश और मौसम का ताज़ा हाल मौसम का हमारे… Read More

5 hours ago

Tim Payne फुटबॉलर की पूरी करियर यात्रा, रिकॉर्ड्स और 2026 तक की लेटेस्ट परफॉर्मेंस अपडेट की जानकारी

 Tim Payne कौन हैं? Tim Payne एक पेशेवर फुटबॉलर हैं जो न्यूज़ीलैंड की राष्ट्रीय टीम… Read More

7 hours ago

iPhone 18 Pro के संभावित फीचर्स आए सामने, कैमरा, बैटरी और नए प्रोसेसर को लेकर बड़ी जानकारी

 छोटा हो सकता है Dynamic Island लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro में मौजूदा मॉडल… Read More

7 hours ago

आज का मौसम अपडेट | कल का मौसम और धूल भरी आंधी

 आज का मौसम कैसा है? | मौसम का पूरा अपडेट मौसम की जानकारी हर दिन… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.