सरदार इकबाल सिंह लालपुरा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की उपस्थिति में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला।
इस अवसर पर मुख्तार अब्बास नकवी ने सरदार इकबाल सिंह लालपुरा को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन, सामाजिक और साहित्यिक क्षेत्रों में उनका विशाल अनुभव प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” की प्रतिबद्धता को मजबूत करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के सशक्तिकरण के लिए सरकार के प्रयासों ने जमीनी स्तर पर परिणाम दिखाए हैं।
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सरकार ने एसआईटी का गठन कर 1984 के दंगों के पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित किया है। मंत्री ने आगे कहा कि करतारपुर गलियारे की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है और सरकार ने “गुरुद्वारा सर्किट ट्रेन” शुरू करने का भी फैसला किया है जो यात्रियों को देशभर में तीर्थयात्रा पर ले जाएगी।
लालपुरा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें लोगों की सेवा करने का मौका दिया है और वे समाज की सेवा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment