Categories: News-Headlines

सरकार ने 165 जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्टों (डीएमएफ) को आयकर भुगतान से छूट दी

केंद्रीय खान, कोयला और संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 165 जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्टों (डीएमएफ) को आयकर भुगतान से छूट देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। 2015 में, खान एवं खनिज (विकास एवं नियमन) (एमएमडीआर) अधिनियम संशोधन के माध्यम से, भारत सरकार ने खनन से प्रभावित सभी जिलों में जिला खनिज फाउंडेशन की स्थापना का प्रावधान किया है। डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन का उद्देश्य खनन से संबंधित कार्यों से प्रभावित व्यक्तियों तथा क्षेत्रों के हित और लाभ के लिए राज्य सरकार द्वारा अनुशंसित तरीके से काम करना है। अभी तक, देश के 22 राज्यों के 600 जिलों में डीएमएफ स्थापित किए गए हैं जिन्होंने डीएमएफ नियम बनाए हैं।

प्रल्हा जोशी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी धन्यवाद दिया। वित्त मंत्रालय (राजस्व विभाग) (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) द्वारा कल इस आशय की एक गजट अधिसूचना जारी की गई है। खान मंत्रालय ने जिला खनिज फाउंडेशन के संबंध में आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 10(46) के तहत आयकर छूट के लिए अधिसूचना जारी करने के बारे में वित्त मंत्रालय के साथ मामला उठाया था।

वित्त मंत्रालय ने डीएमएफ ट्रस्ट को आयकर से छूट दिलाने के लिए कई उपाय किए हैं। वित्त अधिनियम 2018 द्वारा अधिनियम की धारा 10(46) को संशोधित किया गया था जिससे कि सभी डीएमएफ ट्रस्टों को ‘प्राधिकरण की श्रेणी’ के रूप में अधिसूचित किया जा सके। इसी के अनुरूप, वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने 10.9.2020 को 151 ‘जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट’ को अधिसूचित किया और 10.9.2021 को डीएमएफ को होने वाली आय के संबंध में 165 डीएमएफ को ‘प्राधिकरण की श्रेणी’ के रूप में अधिसूचित किया। इस प्रकार, कुल 316 जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट को एमएमडीआर अधिनियम के अनुरूप, डीएमएफ को लीज धारकों द्वारा दिए गए योगदान के कारण डीएमएफ को होने वाली आय, खनिकों द्वारा डीएमएफ योगदान के देर से भुगतान पर ब्याज और ऐसे अन्य निर्दिष्ट संग्रहों के संबंध में ‘प्राधिकरण की श्रेणी’ के रूप में अधिसूचित किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

7 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

8 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

10 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

11 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

11 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.