केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तेलंगाना के विकराबाद में मेडिसिन्स फ्रॉम द स्काई योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत वैक्सीन और अन्य औषधियां ड्रोन के जरिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाई जाएंगी। देश में अपनी किस्म की इस पहली परियोजना में ड्रोन के इस्तेमाल से पांच सौ मीटर के सामान्य दृष्टिमार्ग से आगे तक औषधियां पहुंचाने की संभावना का पता लगाया जाएगा। पहली खेप में परियोजना के सहयोगी भागीदार ब्लू डार्ट एक्सप्रेस द्वारा निर्मित स्काईएयर मोबिलिटी के जरिये पांच किलोग्राम वैक्सीन का पैकेट तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया।
इस अवसर पर तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के. तारक रामाराव ने कहा कि जीवन रक्षी दवाएं, टीकें और खून आसानी से बिना किसी अड़चन के निश्चित स्थान पर भेजा जा सकता है। मेडिसिन्स फ्रॉम द स्काई योजना तेलंगाना सरकार की पहल पर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने विश्व आर्थिक मंच, नीति आयोग, हैल्थनैट ग्लोबल के सहयोग से चलाई जा रही है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment