Categories: News-Headlines

सरकार ने स्वामित्व योजना के तहत देश में करीब एक करोड़ 25 लाख संपत्ति कार्ड जारी किए

सरकार ने स्वामित्व योजना के तहत देश में करीब एक करोड़ 25 लाख संपत्ति कार्ड जारी किए हैं। इनमें से 35 लाख संपत्ति कार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर बांटे गए। पंचायती राज मंत्रालय ने बताया कि योजना के तहत दो लाख 89 हजार गांवों में ड्रोन उड़ाने का काम पूरा हो चुका है।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि चालू वर्ष में लगभग 18 लाख प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया है और कुल 42 पंचायतों को उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि 21 लाख 5 हजार 628 ग्राम पंचायतों को मंजूरी दी गई है, जिन्होंने इस साल अपने नागरिक घोषणा-पत्र अपलोड कर दिए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.