भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग ने बताया है कि ‘स्टारलिंक इंटरनेट सर्विसेज’ को भारत में आमजन के लिए सैटेलाइट-आधारित इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए लाइसेंस प्राप्त नहीं है।
यह पता चला है कि मेसर्स स्टारलिंक ने भारत में सैटेलाइट आधारित स्टारलिंक इंटरनेट सेवाओं की प्री-सेलिंग/ बुकिंग शुरू कर दी है। यह स्टारलिंक की वेबसाइट से भी स्पष्ट है, जिसमें भारतीय क्षेत्र में उपयोगकर्ताओं द्वारा सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवाओं को बुक किया जा सकता है।
भारत में सैटेलाइट आधारित सेवाएं प्रदान करने के लिए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग से अपेक्षित लाइसेंस की आवश्यकता होती है। इस प्रकार एतद् द्वारा जनता को यह सूचित किया जाता है कि उक्त कंपनी ने सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए कोई लाइसेंस/प्राधिकार प्राप्त नहीं किया है जो उनकी वेबसाइट पर बुक की जा रही हैं। तदनुसार, सरकार ने कंपनी को उपग्रह आधारित संचार सेवाएं प्रदान करने के लिए भारतीय नियामक ढांचे का पालन करने और तत्काल प्रभाव से भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं की बुकिंग/ रेंडर करने से दूर रहने के लिए कहा है।
इस तथ्य को देखते हुए कि स्टारलिंक एक लाइसेंसधारी नहीं है जनता को सलाह दी जाती है कि वे विज्ञापित की जा रही स्टारलिंक सेवाओं की सदस्यता न लें।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment