Categories: News-Headlines

सरकार ने ‘वर्ष 2022-23 में पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता’ नामक योजना शुरू की

भारत सरकार ने ‘वर्ष 2022-23 में पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता’ नामक योजना शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य सरकारों को पूंजीगत निवेश परियोजनाओं के लिए 50 वर्षीय ब्याज मुक्त ऋणों के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

योजना के भाग V (ऑप्टिकल फाइबर केबल) के तहत 3000 करोड़ रुपये की राशि निर्दिष्‍ट की गई है और यह ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) नेटवर्क पर पूंजीगत परियोजनाओं के लिए राज्यों को उपलब्ध होगी। दूरसंचार विभाग की सिफारिश पर व्यय विभाग ने हाल ही में क्रमशः 50 करोड़, 84 करोड़, 65 करोड़ और 156 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ चार राज्यों यथा उत्तराखंड, झारखंड, हरियाणा और कर्नाटक के प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.