केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। देश के सभी नागरिकों के कोविड-19 टीकाकरण अभियान का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू हुआ है। इस टीकाकरण अभियान को और अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए वैक्सीन उपलब्धता का पहले से ही अनुमान लगा लेने के माध्यम से बेहतर योजना बनाने और वैक्सीन आपूर्ति की श्रुंखला को सुव्यवस्थित करने के माध्यम से तेज किया गया है।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के एक हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी सहायता कर रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के इस नए चरण में, केंद्र सरकार देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों का 75% स्वयं खरीद कर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को इसकी निशुल्क आपूर्ति करेगी।
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक सभी स्रोतों के माध्यम से 38.54 करोड़ (38 करोड़ 54लाख 01 हजार 150) से अधिक वैक्सीन (खुराकें) प्रदान की जा चुकी हैं। इसमें से आज सुबह 8 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अपव्यय सहित कुल खपत 36 करोड़ 80 लाख 68 हजार 124 खुराक है। एक करोड़ 73 लाख से अधिक (1,73,33,026) बची हुई शेष और अप्रयुक्त कोविड वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं जिन्हें लाभार्थियों को दिया जाना है।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment