भारत सरकार ने दक्षिण अफ्रीका और कुछ अन्य देशों में नए कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन का पता लगने के बाद कुछ देशों को जोखिम वाला देश घोषित किया है। इसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। ये दिशानिर्देश आज से प्रभावी हो गए हैं। विदेशों से राज्य में आने वाले यात्रियों को हवाई अड्डे पर अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर जांच करानी होगी। पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। निगेटिव रिपोर्ट मिलने पर उन्हें 14 दिन तक घर में पृथकवास में रहना होगा। जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से सात दिन के संस्थागत पृथकवास में रखा जाएगा तथा दूसरे, चौथे और सातवें दिन उनकी आरटीपीसीआर जांच की जाएगी।
मध्य प्रदेश में, राजधानी भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। हमारी संवाददाता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को जागरुकता अभियान में तेजी लाने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी अस्पतालों में कोरोना के इलाज से जुड़ी सभी मशीनों का परीक्षण किया जाये, बच्चों के वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर और अन्य उपकरणों को भी सुचारू रूप में रखा जाये। सार्वजनिक कार्यक्रमों पर कोई रोक नहीं है। लेकिन प्रशासन की ओर से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। भोपाल और इंदौर हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर कोविड-19 की जांच बढ़ा दी गई है। इस बीच भोपाल में 14, इंदौर में 5 और जबलपुर जिले में 1 सहित राज्य में 20 नए मामले सामने आये हैं। राज्य में 119 सक्रिय मामले हैं।
कोविड के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच बिहार सरकार ने विदेश से लौटे 630 लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा करनी शुरू कर दी है, जिनके पासपोर्ट में बिहार का पता लिखा हुआ है। राज्य सरकार ने पिछले कुछ दिनों में विदेश से बिहार लौटे लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि उनका विभाग स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है। विदेश से आने वाले लोगों की विशेष निगरानी की जा रही है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment